अखबार ने द्वितीय चरण में समाचार पत्र वितरकों को खाद्य सामग्री वितरित कराई ।

जनपत की खबर , 521

अखिलेश दिवेदी    
 लखनऊ संवाददाता
लखनऊ के आई0 टी0 वितरण केन्द्र पर प्रातः काल 5 बजे  वितरकों को द्वितीय चरण में खाद्य सामग्री वितरित  कराई गई जिसमें से कुछ चिन्हित किये गए जरूरतमंद वितरकों को समिति एवम आई0 टी0 सेन्टर अध्यक्ष अजय सिंह उर्फ साधु बाबा ने खाद्य राहत सामग्री अनिल कुमार एडवोकेट हाई कोर्ट ,मनीष जयसवाल ,कृष्णा ,मो0 इरफान कुरैसी एवम सतगुरु यादव ने मिलकर वितरित कराई। जिसको पाकर वितरकों के चेहरे खिल उठे ।जिसमें अवशेष जरूरतमंद वितरकों की एक और सूची तृतीय चरण में वितरित होने के लिए तैयार की गई है।
वितरण के सुअवसर पर लखनऊ समस्त डिपो समाचार पत्र वितरक सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय व पॉलीटेकनिक  व समिति अध्यक्ष श्रवण चौधरी के साथ राम इकबाल शर्मा, राजेन्द्र वर्मा, बब्लू बाजपेयी, विवेक वर्मा,राजू सिंह ,वीरेन्द्र सिंह, दीपक कुमार, आनन्द कुमार ,प्रशांत राउल ,सत्येंद्र सिंह ,राकेश सिंह ,हिंदुस्तान के अभिकर्ता मदन सिंह उर्फ कैप्टन ,हिंदुस्तान प्रतिनिधि शिवेश अवस्थी ,अमर उजाला प्रतिनिधि अभिषेक कुमार ,दैनिक जागरण प्रतिनिधि परवेज कश्यप इत्यादि लोगों ने मिलकर इस वितरण कार्य को कुशलता पूर्वक संपन्न कराया।

Related Articles

Comments

Back to Top