शादी की परमीशन लेने के लिए फिर से लोग लगाने लगे थाने और पुलिस चौकी के चक्कर

जनपत की खबर , 780

लखनऊ।

*शादी की परमीशन लेने के लिए फिर से लोग लगाने लगे थाने और पुलिस चौकी के चक्कर*

बताया जा रहा है कि लखनऊ में जिनके घरो मे शादिया है उनकी शादी के लिए डीसीपी कार्यालय से अनुमति पत्र जारी होगा, लेकिन उसके लिए भी उन्हे सम्बंधित चौकी, थाना व सीओ कार्यालय समेत एडीसीपी कार्यालय एवं अग्निशमन से भी लगवानी होगी आख्या।

ऐसे मे जिनके घरो मे शादियां सर पर है और सारी तैयारियां हो चुकी है कार्ड बंट चुके है। उनके लिए थाने और पुलिस चौकी के चक्कर लगाना आसान बात नही है क्योकि सूत्र बताते है कि एक बार आख्या लगवाने के लिए कई बार चक्कर लगाने पड़ रहे है।

शादियो के लिए परमीशन सभी को लेना है या जिनके घरो मे शनिवार और रविवार को लाॅकडाउन के दौरान शादिया पड़ रही है सिर्फ उन्हे ही परमीशन लेना है इस बात को लेकर भी लोग परेशान है।

लेकिन कुछ भी हो इस आदेश के बाद अब लोगो को विवाह मंडप छोड़ परमीशन लेने के लिए पाँच कार्यालयो के चक्कर लगाने पड़ रहे है।

Related Articles

Comments

Back to Top