आरएसएस की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक विशाखापट्टनम में शुरू...

जनपत की खबर , 51

विशाखापट्टनम के समीप स्थित गुड़िलोवा के 'विज्ञान विहार' विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 'अखिल भारतीय समन्वय बैठक' बुधवार प्रातः में प्रारंभ हुई। बैठक को शुरू संघ प्रमुख मोहन भागवत और  उप प्रमुख दत्तात्रेय होसबाले ने पुष्पार्चन करके किया, बैठक 21 अगस्त की शाम तक चलेगी। बैठक के प्रति जारी कथन में उल्लेख कर कहा गया है कि प्रतिवर्ष होने वाली अखिल भारतीय समन्वय बैठक में डॉ मोहन भागवत, दत्तात्रेय होसबाले, सभी सह सरकार्यवाह और अन्य केंद्रीय अधिकारी उपस्थित हैं।

समन्वय बैठक में संघ प्रेरित 32 विविध संगठनों जैसे भारतीय मजदूर संघ, विश्व हिन्दू परिषद, भारतीय जनता पार्टी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय किसान संघ, राष्ट्र सेविका समिति सहित अन्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री, अखिल भारतीय संगठन मंत्री और कुछ चयनित कार्यकर्ता उपस्थित हैं, बीजेपी से महामंत्री बीएल संतोष मंगलवार को बैठक में सम्मिलित होने पहुंचे और बादलों में घिरी शाम के सूर्यास्त की सुंदरता को भी निहारा। आरएसएस की बैठक के समय गृह मंत्री अमित शाह दक्षिण के दौरे पर राज्य क्षेत्रीय परिषद की 31 वीं जोनल बैठक में राज्यों के सीएम और गृह पुलिस के अफसरों साथ बैठक में शामिल हो रहे हैं।आयोजित बैठक में विविध संगठनों से 49 महिलाओं सहित कुल 253 प्रमुख कार्यकर्ता और संघ के पदाधिकारियों को मिलाकर 327 प्रतिनिधि अपेक्षित हैं।

दक्षिण में दूसरे महत्वपूर्ण विचार विमर्श गृह मंत्रालय की तरफ से दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक 20 अगस्त 2026 को तमिलनाडु के महाबलीपुरम (चेंगलपट्टू जिला) का आयोजन है। इससे पहले आंध्र प्रदेश के तिरुपति में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक हो चुकी है। 20 अगस्त से शुरू हो रही बैठक में शामिल होने वाले राज्य/क्षेत्र में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप। चर्चा के प्रमुख विषयों में राज्यों के बीच आपसी सहयोग और समन्वय, नदी जल बंटवारे और बुनियादी ढांचे से जुड़े लंबित प्रकरण क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास से जुड़े अन्य अंतर-राज्यीय मुद्दे एजेंडा में शामिल हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top