राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाने में तैनात एक सिपाही ने पेश की इमानदारी की मिसाल।

जनपत की खबर , 347

लखनऊ।

अलीगंज के रवींद्र गार्डेन रिश्तेदारी में आए सॉफ्टवेयर इंजीनियर शरद सेन शर्मा का पर्स अलीगंज थाना अंतर्गत गिर गया था।

अलीगंज थाने में तैनात सिपाही को पर्स मिला जिसमें करीब ₹4 हजार रुपए व ड्राइविंग, लाइसेंस, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड व अन्य जरूरी कागजात थे।

सिपाही ने प्रभारी निरीक्षक अलीगंज पन्ने लाल यादव से बताया और  पर्स में रखें पेपरों के आधार पर युवक की खोजबीन शुरू की।

*एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह व प्रभारी निरीक्षक अलीगंज पन्ने लाल यादव के दिशा निर्देश पर सिपाही ने युवक को खोज कर उसका खोया हुआ पर्स वापस लौटाया पर्स पाकर युवक का खिला चेहरा और उसने पुलिस को दिया धन्यवाद।*

Related Articles

Comments

Back to Top