यूपी के गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा कोरोना की चपेट में
हेडलाइंस Apr 16, 2021 at 09:05 PM , 360लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास व चीनी मिल मामलों के मंत्री सुरेश राणा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। शुक्रवार को सुरेश राणा ने ख़ुद यह जानकारी दी।
राणा ने ट्वीट किया “शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोरोना वायरस की जांच करवाई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मैं पृथकवास में चला गया हूं।” उन्होंने ट्वीट में अपील की “पिछले दिनों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से विन्रम अनुरोध है कि आप भी अपनी जांच करवा लें।”
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने ट्वीट में अपील की “पिछले दिनों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से विन्रम अनुरोध है कि आप भी अपनी जांच करवा लें।”
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने शुक्रवार को ट्वीट किया “शुरुआती लक्षण दिखने पर कल मैंने कोरोना वायरस जांच करवाई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मैं घर पर पृथकवास में हूं और जो लोग पिछले दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं सभी लोगों से निवेदन है कि आप भी अपनी जांच करवा लें।”



























Comments