*पीएम मोदी के 'योग से विश्व कल्याण' विजन को आगे बढ़ा रहे सीएम योगी: उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय*

जनपत की खबर , 30

*12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर फिरोजाबाद पुलिस लाइन ग्राउंड में उच्च शिक्षा मंत्री ने किया सामूहिक योगाभ्यास*  

*'योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर दें विकसित भारत के निर्माण में योगदान' — योगेंद्र उपाध्याय*  

*फिरोजाबाद / लखनऊ, 21 जून 2026।*

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "योग से विश्व कल्याण" के विजन तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ एवं सशक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प के अंतर्गत  प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद फिरोजाबाद स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होकर योगाभ्यास किया।  

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से योग आज भारत की सीमाओं को लांघकर 190 से अधिक देशों में अपनाया जा रहा है। योग भारत की प्राचीन सनातन परंपरा की वह अमूल्य देन है जो सम्पूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है।   उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक को निरोगी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में योग को पाठ्यक्रम का  हिस्सा बनाया गया है, ताकि युवा पीढ़ी शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से सशक्त हो सके।  

मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि योग केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का मूल आधार है। यह हमें अनुशासन, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।   उन्होंने सभी से आह्वान किया कि इस योग दिवस पर हम सभी यह संकल्प लें कि योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर अपने शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और जीवन को ऊर्जावान बनाएंगे तथा सकारात्मक ऊर्जा के साथ 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश' के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे।  

Related Articles

Comments

Back to Top