सीएम योगी का कल अयोध्या-गोंडा दौरा: विकास परियोजनाओं की समीक्षा से लेकर रामलला दर्शन और रामायण वैक्स म्यूजियम का करेंगे उद्घाटन

जनपत की खबर , 31

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या और गोंडा के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे, विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन और महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 10:35 बजे अयोध्या जनपद की रुदौली विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। यहां वह प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण एवं नई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 12:05 बजे रुदौली से गोंडा के लिए रवाना होंगे। करीब 12:25 बजे गोंडा पहुंचकर वह लोक निर्माण विभाग से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे और जिले में चल रही परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 2:40 बजे गोंडा से अयोध्या के लिए रवाना होंगे और करीब 2:55 बजे राम कथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे।

हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में करेंगे दर्शन

अयोध्या पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 3 बजे हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वह राम मंदिर परिसर पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री ऋषभदेव दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेंगे और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रामायण वैक्स म्यूजियम का करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 5:10 बजे रामायण वैक्स म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह अयोध्या में पर्यटन और सांस्कृतिक विकास से जुड़ी परियोजनाओं का भी जायजा ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए दोनों जिलों में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top