**सीएम योगी के राम मंदिर दर्शन कार्यक्रम से चंपत राय दूर रहेंगे! प्रोटोकॉल निर्देश के बाद अयोध्या में चर्चाएं तेज**

जनपत की खबर , 28

1. **राम मंदिर कार्यक्रम में चंपत राय की भूमिका पर सस्पेंस, प्रशासन ने मांगा वैकल्पिक प्रतिनिधि**
 
2. **अयोध्या दौरे से पहले बड़ा प्रोटोकॉल बदलाव, सीएम योगी के मंदिर कार्यक्रम में चंपत राय नहीं होंगे शामिल**
 
3. **चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय से प्रतिनिधि नामित करने को कहा गया, अयोध्या में सियासी हलचल तेज*

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित अयोध्या दौरे से पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर दर्शन-पूजन कार्यक्रम के दौरान चंपत राय के शामिल नहीं होने की बात सामने आई है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल संबंधी दिशा-निर्देशों में बिंदु संख्या 29 के तहत चंपत राय से अनुरोध किया गया है कि मुख्यमंत्री के मंदिर दर्शन-पूजन कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए वह किसी अन्य व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि नामित करें। साथ ही नामित प्रतिनिधि की सूचना ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सीयूजी नंबर पर उपलब्ध कराने को कहा गया है।

प्रशासन के इस निर्देश के बाद अयोध्या के राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े विवाद और जांच का मामला सार्वजनिक चर्चा में है।

हालांकि, जिला प्रशासन या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि चंपत राय को प्रतिनिधि नामित करने का निर्देश किन कारणों से दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था सुरक्षा और प्रोटोकॉल के तहत की गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। उनके कार्यक्रम में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन सहित कई अन्य कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री के दौरे और मंदिर कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

फिलहाल सभी की निगाहें मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे और राम मंदिर कार्यक्रम पर टिकी हुई हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top