*बढ़ते हुए संक्रमण के दृष्टिगत आर0आर0टी0 टीमो को 124 से बढ़ा कर 250 करने के दिये निर्देश*।
जनपत की खबर Apr 10, 2021 at 09:01 PM , 501*कंटेटमेंट ज़ोन में निर्धन व असहाय व्यक्तियों की सहायता के लिए कम्युनिटी किचन शुरू करने के दिये निर्देश*।
*पब्लिक एड्रेस सिस्टम के द्वारा कोरोना एक्टिवेटेशन बिहेवियर के लिए संदेश प्रसारित कराने के दिये निर्देश।*
लखनऊ: 10 अप्रैल 2021,
मण्डलायुक्त श्री रंजन कुमार, जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश व पुलिस आयुक्त श्री डी0के0 ठाकुर की उपस्थिति में स्मार्ट सिटी सभागार में कोविड़-19 के नियंत्रण के सम्बंध में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में निम्नवत दिशा निर्देश दिए गए :-
1- बैठक में निर्देश दिये गये कि लखनऊ में चिन्हित कन्टेनमेन्ट जोन की लखनऊ के मैप पर मैपिंग कर ली जाय। इस कार्य हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि आज ही डिजिटल मैपिंग सुनिश्चित करा ली जाय।
2- कान्टेक्ट ट्रेसिंग, और टेस्टिंग के कार्य हेतु आर0आर0टी0 टीम की संख्या वर्तमान में 124 से बढाकर 250 करने के निर्देश दिये गये, मैन पावर सप्ताई हेतु पहले से नामित वेण्डर से आज ही समन्वय कर आर0आर0टी0 टीम बढाई जाये तथा साथ ही आर0आर0टी0 टीमों को पर्याप्त मात्रा में एण्टीजन एवं आर0टी0पी0सी0आर0 किट उपलब्ध कराई जाय।
3- जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना के बढते केसेज के मद्देनजर पूर्व में नामित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रवार पूर्व में नामित मैजिस्ट्रेट के अतिरिक्त निम्न तालिका के अनुसार वृहद् कन्टेनमेन्ट जोन में एक्टिव टीम के लिए निम्नानुसार ड्यूटी लगाई जायः
* आलमबाग आलमबाग, कृष्णानगर, आशियाना, चारबाग, नाका अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी)-श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मध्य
* अलीगंज अलीगंज,विकासनगर, महानगर, जानकीपुरम, हसनगंज, मड़ियाव अपर जिलाधिकारी ट्रान्स गोमती-सुश्री प्राची सिंह अतिरिक्त पुलिस आयुक्त उत्तर
* चिनहट चिनहट, गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) - श्री कासिम आब्दी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पूर्व
* इन्दिरानगर इन्दिरानगर, गाजीपुर अपर जिलाधिकारी ट्रान्स गोमत-सुश्री प्राची सिंह अतिरिक्त पुलिस आयुक्त उत्तर
* सिल्वर जुबली हसनगंज, ठाकुरगंज, वजीरगंज, काकोरी, चैक अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति प्रथम-श्री राजेश श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पश्चिम
* टुड़ियागंज बाजारखाला, तालकटोरा, सआदतगंज, पारा अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति प्रथम- श्री राजेश श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पश्चिम
उपरोक्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में कोरोना कन्टेनमेन्ट हेतु शासनादेश के अनुसार समस्त कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।
4- जिलाधिकारी ने बताया कि इन्दिरानगर, अलीगंज, चिनहट, में वृहद् कन्टेनमेन्ट जोन हेतु शासनादेश के अनुसार बैरीकेडिंग का दायित्व लोक निर्माण विभाग का होगा।
5- जिलाधिकारी ने बताया की आलमबाग, टुड़ियागंज, सिल्बर जुबली, में वृहद् कन्टेनमेन्ट जोन हेतु शासनादेश के अनुसार बैरीकेडिंग का दायित्व नगर निगम का होगा।
6- जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम को निर्देशित किया गया कि पूर्व की भाॅंति कम्युनिटी किचन की शुरूआत आज से ही कर दिया जाय, जिससे कि चिन्हित किये गये वृहद् कन्टेनमेन्ट जोन अथवा अन्य किसी स्थान पर जरूरतमन्द को खाना उपलब्ध कराया जा सके।
7- ऐसे चिन्हित थानों में आवश्यक खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) की अध्यक्षता में निम्नानुसार टीम का गठन किया गयाः
1- अपर जिलाधिकारी (आपर्ति), लखनऊ।
2- सुश्री अर्चना, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, लखनऊ।
3- जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, लखनऊ।
4- औषधि निरीक्षक।
निर्देश दिये गये कि उक्त अधिकारी वृहद् कन्टेनमेन्ट जोन तथा मिनी कन्टेनमेन्ट जोन के अनुसार कार्ययोजना तैयार कर उपलब्ध करायेंगे तथा प्रतिदिन मिल रही शिकायतों का निस्तारण कर एकीकृत कमाण्ड कन्ट्रोल सेण्टर को उपलब्ध करायेंगे।
8- जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेण्टर में आज ही से आवश्यक खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु अलग सेक्शन शुरू करा दिया जाये, जिसमें 03 शिफ्टों में 3-3 कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाय।
9- हास्पिटल्स में बेड की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु अपर जिलाधिकारी (टी0जी0) को नोडल अधिकारी नामित करते हुए निर्देशित किया गया कि सभी कोविड अस्पतालों में बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करायें।
10- उक्त के अतिरिक्त अवशेष 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों हेतु पूर्व से नामित नोडल प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहें।
11- पब्लिक एड्रेस सिस्टम को कार्यान्वित कराया जाय तथा कोरोना एक्टिवेटेशन बिवेहियर के लिए संदेश प्रसारित कराया जाय।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रभास कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री संजय भटनागर, नगर आयुक्त श्री अजय द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी पूर्वी श्री के0पी0 सिंह, व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।































Comments