सद्गुरु रविदास जयंती पर सीएम योगी का संदेश: गुलामी के दौर में कर्म और साधना से समाज को दिशा दी
जनपत की खबर Feb 01, 2026 at 11:59 AM , 116लखनऊ। संत शिरोमणि सद्गुरु रविदास जी महाराज की पावन जयंती के अवसर पर लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके विचारों और योगदान को याद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज माघी पूर्णिमा का पावन दिन है और इसी शुभ तिथि पर सद्गुरु रविदास जी महाराज का प्रकटीकरण हुआ था।
मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में कहा कि आज से 649 वर्ष पूर्व सद्गुरु रविदास जी महाराज का जन्म काशी के क्षीर गोवर्धन में हुआ था। इतने लंबे समय के बाद भी उनकी दिव्य आभा और विचार समाज को आलोकित कर रहे हैं और ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण की प्रेरणा दे रहे हैं।
सीएम योगी ने कहा कि जब सद्गुरु रविदास जी महाराज इस धरती पर आए, तब देश विदेशी आक्रांताओं और गुलामी के दौर से गुजर रहा था। ऐसे कठिन समय में उन्होंने साधना की पवित्रता को कर्म से जोड़ते हुए समाज को नई दिशा दी। उन्होंने भक्ति को केवल पूजा तक सीमित न रखकर कर्म की साधना में परिवर्तित किया, जिससे सामाजिक समरसता और समानता का संदेश जन-जन तक पहुंचा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सद्गुरु रविदास जी महाराज के विचार आज भी समाज को एकता, समरसता और राष्ट्र निर्माण की राह दिखाते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
































Comments