Budget 2026 Today: निर्मला सीतारमण पेश करेंगी रिकॉर्ड 9वां बजट, इनकम टैक्स, सोना-चांदी और शेयर बाजार पर टिकी देश-दुनिया की नजर

जनपत की खबर , 133

लखनऊ/दिल्ली। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट 2026 पेश करेंगी। यह उनका लगातार नौवां बजट होगा, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वित्त मंत्री सुबह 11 बजे संसद में बजट भाषण पढ़ेंगी। बजट से आम आदमी से लेकर निवेशकों तक को बड़ी उम्मीदें हैं।
सूत्रों के मुताबिक, बजट में इनकम टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव संभव हैं। चर्चा है कि 13 लाख रुपये तक की सालाना आय को टैक्स फ्री किया जा सकता है। इसके अलावा सोना-चांदी पर टैक्स और कीमतों को लेकर भी अहम ऐलान हो सकते हैं।
आज पेश होने वाले बजट पर सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि UK, US समेत पूरी दुनिया की नजर रहेगी, क्योंकि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है।
शेयर बाजार भी आज खुला रहेगा।
रविवार की छुट्टी रद्द कर दी गई है और बजट के चलते शेयर बाजार सामान्य समय 9:15 बजे से 3:30 बजे तक कारोबार करेगा।
इस बार बजट में एक और बड़ा बदलाव संभव है। माना जा रहा है कि वित्त मंत्री 75 साल पुरानी बजट परंपरा में बदलाव करते हुए बजट भाषण के पार्ट-B में इकोनॉमी का दीर्घकालिक विजन पेश कर सकती हैं। अब तक इस हिस्से में मुख्य रूप से टैक्स और नीतिगत घोषणाएं होती रही हैं।
इधर, बजट से पहले महंगाई से जुड़ी खबरें भी सामने आई हैं।
सिगरेट के दामों में 40% तक की बढ़ोतरी हो गई है।
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो गया है।
वहीं, फास्टैग के लिए KYC वेरिफिकेशन की जरूरत खत्म कर दी गई है, जिससे वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि बजट 2026 आम जनता, मध्यम वर्ग और निवेशकों को कितनी राहत देता है और देश की अर्थव्यवस्था के लिए क्या नया रोडमैप पेश करता है।

Related Articles

Comments

Back to Top