भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: मेरठ व बांदा में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, दो अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

अन्य खबरे , 100

लखनऊ। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी की भ्रष्टाचार के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” नीति तथा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण के सख्त निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 24.12.2025 को भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उ0प्र0 की मेरठ एवं बांदा इकाइयों द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रैप की कार्रवाई की गई।
1- मेरठ इकाई की कार्रवाई:
भ्रष्टाचार निवारण संगठन की मेरठ इकाई द्वारा श्री लोकेश बैसला, निवासी ग्राम गोठरा, थाना खेकड़ा, जनपद बागपत की शिकायत पर कार्रवाई की गई। शिकायत में विवेचना से नाम हटाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था।
निरीक्षक श्री दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में नन्द विहार गेट संख्या-2, रोहटा रोड, थाना कंकरखेड़ा, जनपद मेरठ से निरीक्षक (ना0पु0) महेन्द्र सिंह, प्रभारी डीसीआरबी, जनपद हापुड़ को 4 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
2- बांदा इकाई की कार्रवाई:
भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बांदा इकाई द्वारा श्री सुरेन्द्र, निवासी ग्राम नगारा घाट, थाना पनवाड़ी, जनपद महोबा की शिकायत पर कार्रवाई की गई। शिकायत में एक्सीडेंटल केस में रिकवरी कराने के एवज में रिश्वत मांगे जाने का आरोप था।
निरीक्षक श्री श्याम बाबू के नेतृत्व में संतोष अग्निहोत्री के मकान, पनवाड़ी नायक तिगैला, थाना पनवाड़ी, जनपद महोबा से राजस्व विभाग के संग्रह अमीन कृष्ण कुमार, तहसील कुलपहाड़, जनपद महोबा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Comments

Back to Top