नहर किनारे मिला महिला का शव पुलिस जांच में जुटी

राष्ट्रीय , 121

लखीमपुर खीरी। भीरा थाना क्षेत्र के गांव सुंदरनगर के पास सोमवार सुबह नहर किनारे एक महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस उसकी पहचान की कोशिश में लगी है। सोमवार को सुबह गांव सुंदरनगर के पास नहर किनारे लगभग 45 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घटनास्थल के पास महिला का एक थैला और बोरी भी मिली है, जिसमें कुछ कपड़े व कंबल भी भरे हुए थे। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Comments

Back to Top