बीआरसी परिसर में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

राष्ट्रीय , 132

(हरिशंकर मिश्र/मनोज मिश्र)

लखीमपुर खीरी। जिले के बेसिक शिक्षा विभाग की  ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शनिवार को बीआरसी परिसर धौरहरा प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों में मौजूद प्रतिभावों को तलाशने व संवारने के उद्देश्य के क्रम में आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक धौरहरा व खंण्ड शिक्षा अधिकारी सहित अध्यापकों की मौजूदगी दिखी।
शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा परिषद व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर ग्रामीण स्तर मे रह रहे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं में हुनर को तलाशने के क्रम में शनिवार में ब्लाक स्तरीय खेलकूद व अन्य तरह की प्रतिभावों को खोजने के लिए बीआरसी परिसर धौरहरा में छात्र छात्राओं से ऊंची कूद,जम्प,दौड़,कबड्डी,वॉलीबाल,खो-खो,गोला फेंक सहित विभिन्न खेलों में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। ज्ञात हो ब्लाक स्तर से विजेता प्रतिभागियों को आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं जो कि 26 व 27 नवम्बर को आयोजित होंगी, में अपना जौहर व कौशल दिखाएंगे।कार्यक्रम का शुभारंभ धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी व खण्ड शिक्षा अधिकारी धौरहरा आशीष कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर किया।
इस दौरान मौजूद विधायक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने खेल को बढ़ावा देने के लिए आयोजन में सफल होने से गांव, विद्यालय, ब्लाक जिला व प्रदेश का नाम रोशन होगा। खेल प्रशिक्षक कुलदीप अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।प्रतियोगिता में यूपीएस बसंतापुर के हरिओम 100 मीटर दौड़ में प्रथम व द्वितीय पी एस रामबट्टी की बालिका रही। कार्यक्रम में यू पी एस के अध्यक्ष युवराज शर्मा, प्राथमिक के शौरभ मिश्रा,मंत्री अपनेश वर्मा, बीरेंद्र तिवारी,ए आर पी सुरजन सिंह कुशवाहा, ओम् नारायण शास्त्री, योगेन्द्र नारायण आदि शिक्षकों व ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

Related Articles

Comments

Back to Top