इटौंजा बीआरसी में दिव्यांग बच्चों की समेकित खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
जनपत की खबर Nov 22, 2025 at 02:30 PM , 136लखनऊ।
तहसील स्तरीय दिव्यांग बच्चों की समेकित खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र, इटौंजा में किया गया। विकासखंड बक्शी का तालाब में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 570 चिन्हित दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, गणित दौड़, सुलेख, कला, मेहंदी तथा रंगोली जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
50 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय यमखंनवा के रौनक ने प्रथम, प्राथमिक विद्यालय अर्जुनपुर के कृष्ण ने द्वितीय तथा कंपोजिट विद्यालय रसूलपुर कायस्थ की राधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कुर्सी दौड़ में प्राथमिक विद्यालय अर्जुनपुर की उर्मिला प्रथम, किशनपुर की सोनिका द्वितीय तथा महोना की सजान बेग तृतीय रहीं।
खंड शिक्षा अधिकारी, बक्शी का तालाब, धर्मेंद्र सिंह कटियार ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 55 दिव्यांग बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) संदीप तिवारी, विशेष शिक्षिकाएँ मंजरी मिश्रा, रश्मि सिंह, वंदना द्विवेदी, नितिन पाल, नंदिनी कश्यप, राकेश कुमार बाजपेई, राकेश शुक्ला, अनुराग सिंह राठौड़, मोहिनी आभा, नलिनी उपाध्याय, शबीना मुराद सहित सभी खेल अनुदेशक उपस्थित रहे।


































Comments