*बीएलओ की लापरवाही अपनी पहचान को भटक रहे मतदाता।*

अन्य खबरे , 134

पलियाकलां- (खीरी)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेशानुसार घर घर जाकर अभिवावकों की पहचान व मतदाताओं की सूची तैयार करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जिन लोगों को दी है वह इस काम मे कितने सजग है यह तो सालों से शादी कर  महोल्लो में आए जोड़े से ही खुलासा हो जाता है।
पठान 1 में करीब 7 साल से करीब सैकड़ो जोडे ऐसे हैं जो अपनी नई नुवेली दुल्हन और वक्त गुजरने के बाद हुए बच्चों के लिए कहीं आधारकार्ड तो कहीं वोटरलिस्ट में नाम तो कहीं राशनकार्ड बनवाने के लिए चक्कर पे चक्कर काट रहे हैं लेकिन न तो आधारकार्ड बना और न ही वोटरलिस्ट में नाम आया और तो और राशनकार्ड भी बिना नजराने के नही बनाए जा रहे हैं अगर महोल्ले के बीएलओ के बारे में जानकारी ली जाती है तो न ही महोल्ले में कोई जानकारी होती है और न ही सम्बन्धित विभागों के पास इनका नंबर मिलता है। अभी हाल ही में पठान 1 के बीएलओ के बारे में तहसील से जानकारी मांगी लेकिन  किसी व्यक्ति से लेने की बात कही गई। 
जिस तरह से वोटरलिस्ट में नाम घटाने बढाने के लिए जिस तरह से जद्दोजहद चल रही उससे एक बात तो साफ है इस बार आम लोगों के लिए इस कठिनाई से निपटने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top