अखलाक मोब लिंचिंग: मुकदमा वापस करने के निर्णय को निरस्त करने की मांग

अन्य खबरे , 162

लखनऊ।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज यूपी के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गौतम बुद्ध नगर के अखलाक मोब लिंचिंग केस में राज्य सरकार द्वारा मुकदमा वापस लिए जाने के निर्णय को निरस्त किए जाने की मांग की है. 

 अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि मीडिया के माध्यम से सामने आए तथ्यों के अनुसार प्रदेश सरकार के 26 अगस्त 2025 को दी स्वीकृति के आधार पर गौतम बुद्ध नगर के एडीजीसी भाग सिंह ने संबंधित अपर सत्र न्यायालय में 15 अक्टूबर को मुकदमा वापसी के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया है. 

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि यह निर्विवादित तथ्य है कि 28 सितंबर 2015 को अखलाक को उसके घर पर पीट-पीट कर मार दिया गया था.

 इन स्थितियों में इतने जघन्य हत्याकांड का मुकदमा वापस लिया जाना कभी भी उचित और स्वीकार्य नहीं माना जाएगा और इसके बहुत ही गलत संदेश जाएंगे. उन्होंने कहा कि इस मामले में मृतक अखलाक को न्याय देने हेतु उनकी हत्या में शामिल व्यक्तियों को दंडित किया जाना आवश्यक है.

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर वे सक्षम न्यायिक फोरम पर जाने को बाध्य होंगे.

Related Articles

Comments

Back to Top