*17वाँ आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का सफल समापन*

जनपत की खबर , 332

दिनांक 01 अक्टूबर 2025 को 17वाँ आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गृहमंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों से आए आदिवासी युवाओं को एक मंच प्रदान करना था, जहाँ वे अपनी संस्कृति, परंपराओं और अनुभवों का आदान-प्रदान कर सकें तथा राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समरसता को सुदृढ़ कर सकें।

इस सात दिवसीय आयोजन में 5 राज्यों से लगभग 200 से अधिक आदिवासी युवाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने भाषण एवं सास्कृतिक प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही उन्हें शैक्षणिक भ्रमण, कार्यशालाओं एवं प्रेरक व्याख्यानों के जरिए नई जानकारी और अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला ।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ राष्ट्र की विविधता में एकता की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा मुख्यमंत्री महोदय के साथ लिये गये ग्रुप फोटो को वितरित किए गए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों नियमानुरास पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इस प्रकार 17वाँ आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम न केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान का मंच बना, बल्कि आदिवासी युवाओं के बीच आपसी भाईचारे, ज्ञान-विनिमय और राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश भी लेकर आया।

Related Articles

Comments

Back to Top