बेसिक शिक्षा के स्कूलों में समर कैंप का हुआ समापन समारोह, कैंप में बच्चों ने मचाया धमाल

जनपत की खबर , 137

लखनऊ।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों मे समर कैंप का समापन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह शिविर 21 मई से 10 जून तक चला। इसी क्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश व खण्ड शिक्षा अधिकारी जोन एक डा0 पूनम मिश्रा के दिशा निर्देश में बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा जोन एक में समर कैंप का सफल आयोजन किया गया।..बच्चो ने इस समर कैंप में नृत्यकला, मेंहदी कला व सिलाई- कढ़ाई सीखी। पोस्टर प्रतियोगिता, वृक्षारोपण, विभिन्न खेल, आदि गतिविधियों में प्रतिभाग किया। समर कैंप के अंतिम दिन बच्चों ने अपने माता-पिता की मौजूदगी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कई गतिविधियाँ कीं तथा इस अवसर पर बच्चो के साथ अभिभावकों ने भी विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग कर समर कैम्प में चार चांद लगा दिए। अवसर पर बच्चो को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार पाण्डेय ने बच्चों को इसी तरह हर कार्य को उत्साह से करने के लिये प्रोत्साहित किया और कहा आप ही इस देश का भविष्य हैं और आप अपना श्रेष्ठ योगदान राष्ट्र के निर्माण में दे साथ ही सभी को धन्यवाद दिया। ठन्डा पेय, बिस्कुट आदि वितरण के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा की शिक्षामित्र सुनीता यादव, प्राथमिक विद्यालय कनौसी की शिक्षामित्र रीना गुप्ता, प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार पाण्डेय,अभिभावक एसमसी अध्यक्ष श्रीमती पप्पी राजपूत, केतकी रावत, गुडिय़ा, फूल दुलारी मौर्या, पिंकी वर्मा, शीला, संजू राजपूत, केशकली,  संभ्रांत ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top