पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 से भारतीय रेल प्रबंधन सेवा/यातायात के 2022 सिविल सेवा बैच के 16 परिवीक्षाधीन अधिकारी द्वारा की गयी शिष्टाचार भेट
जनपत की खबर Jun 10, 2025 at 09:50 PM , 147लखनऊ।
आज दिनांक 10.06.2025 को श्री राजीव कृष्ण पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 से भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान (Indian Railways Institute of Transport Management) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय रेल प्रबंधन सेवा/यातायात (Indian Railway Management Service/Traffic) के 2022 सिविल सेवा बैच के 16 परिवीक्षाधीन अधिकारी द्वारा शिष्टाचार भेंट की गयी।
पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा उपरोक्त परिवीक्षाधीन अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए उ0प्र0 पुलिस की कार्य प्रणाली, नवाचार एवं तकनीकी उन्नयन के सम्बन्ध में बताया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
उक्त अधिकारी 13.06.2025 से अपने क्षेत्रीय पदस्थापन पर जा रहे हैं, जहाँ वे देश भर में भारतीय रेलवे के प्रमुख प्रशासनिक पदों का कार्यभार संभालेंगे। इन्होंने अपना दो वर्ष का प्रशिक्षण, जो लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी से आरंभ हुआ था जिसे पूर्ण कर लिया है।
परिवीक्षाधीन अधिकारियों के साथ भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान के अधिकारी श्री स्वदेश कुमार सिंह (वरिष्ठ प्राध्यापक/प्रशासन), श्री शिशिर सोमवंशी (डीन), एवं श्री अम्बर प्रताप सिंह (कोर्स निदेशक) उपस्थित रहे।































Comments