*आगरा में सब इंस्पेक्टर की हत्या पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता का एलान*

हेडलाइंस , 416

आगरा।

आगरा में विवाद सुलझाने गए सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर की गई हत्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने केनिर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री ने सब इंस्पेक्टर के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत शहीद पुलिस कर्मी के परिजन को 50 लाख रुपये, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और शहीद पुलिस सब इंस्पेक्टर के जिले में एक सड़क के निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा शोक की इस घड़ी में सरकार शहीद के परिजनों के साथ है। प्रदेश सरकार शहीद के परिजनों को हर संभव मदद देगी।

Related Articles

Comments

Back to Top