महिला सशक्तिकरण और मिशन शक्ति के बावजूद भी महिलाएं नही है सुरक्षित
जनपत की खबर Mar 24, 2021 at 11:55 PM , 330लखनऊ।
आखिर कब तक ऐसे ही महिलाओं के साथ होता रहेगा शोषण और सोता रहेगा प्रशासन
माननीय मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ाती मड़ियांव थाने की पुलिस
दबंगो ने दलित महिला के घर मे घुसकर करना चाहा दुष्कर्म का प्रयास नाकाम होने पर दी जाति सूचक शब्दो के साथ गाली गलौज और दी जान से मारने की धमकी
महिला लगा रही थाने के चक्कर मांग रही न्याय की गुहार
राजधानी लखनऊ के थाना मड़ियांव के अंतर्गत दलित महिला के साथ में साथ हो रहे अन्याय की जानकारी के लिए बता दें की एक दलित महिला को जाति सूचक शब्दों से संबोधित करते हैं दबंग यादव बिरादरी के लोग।
दलित महिला विमला गौतम की माने तो पति के स्वर्गवास को करीब 5 वर्ष हो गए दबंग दलित महिला की आबरू लूटने की कोशिश करते हुए घर मे जा घुसे।
दलित महिला विमला गौतम का कहना है आए दिन दबंगों द्वारा किया जाता है परेशान पीड़िता लगातार थाने के लगा रही चक्कर कार्रवाई के नाम पर मड़ियांव पुलिस जीरो।
महिला ने काफी परेशान होने के बाद 1076 पर भी फोन करके की शिकायत पर वहां से भी महिला को मिली निराशा
साहब कहां जाऊँ किससे मांगू न्याय।
मैं हूं दाने-दाने की मोहताज
किसी तरह बच्चों का करती हूं गुजारा दबंग बने मेरी जान के दुश्मन
माननीय योगी आदित्यनाथ जी से गुजारिश करती हूं कि मुझे न्याय दिलाने की कृपा करें और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करें ताकि मैं अपने बच्चों के साथ सुकून की जिंदगी जी सकूँ।
दबंग राह चलते छींटाकसी करते हुए अभद्रता करते है और विरोध करने पर जाति सूचक गालियां देते है जिसकी वजह से मैं बहुत परेशान हूँ, मैं और मेरे बच्चे डरे हुए है कि कही दबंगो द्वारा किसी वारदात को अंजाम दे दे।
पीड़ित महिला का मोबाइल नंबर 9118706501
अभी तक नहीं लिखी गई f.i.r. पीड़िता दर दर भटकने को है मजबूर।































Comments