वार्ड संसाधन केन्द्र हजरतगंज में बड़े धूमधाम से मनाया गया प्रेरणा ज्ञानोत्सव का कार्यक्रम

हेडलाइंस , 455

लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मिशन प्रेरणा के तहत आयोजित प्रेरणा ज्ञानोत्सव का कार्यक्रम वार्ड संसाधन केन्द्र हजरतगंज लखनऊ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में मेंयर संयुक्ता भाटियाँ द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।  खण्ड शिक्षा अधिकारी कमलेश सिंह नें उपस्थित विशिष्ट अतिथियों को माला पहनाकर व एआरपी अर्चना शुक्ला व एआरपी ज्योति बाला नें अतिथियों का स्वागत बैज अलंकरण कर किया। विशिष्ट अतिथि डा0 बद्री विशाल सिंह पूर्व महानिदेशक, परिवार कल्याण, उ0प्र0 एवं विशिष्ट अतिथि विमलेश चन्द्र श्रीवास्तव पूर्व निजी सचिव उत्तर प्रदेश शासन नें मां सरस्वती पर पुष्प अर्पित किये व कार्यक्रम में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को शिक्षा के बारे में सीख दी।। बच्चों को शिक्षिका एआरपी अर्चना शुक्ला द्वारा सभी को प्रेरणा लक्ष्य और उद्देश्यों को याद कराया। प्रेरणा ज्ञान उत्सव कार्यक्रम बेसिक शिक्षा विभाग का कोविड-19 के बाद खुले विद्यालयों मे 100 दिवसीय विशेष कार्य योजना है जिसमें बच्चों को समर्थ माड्यूल के आधार पर कक्षा में उपचारात्मक शिक्षण कार्य किया जाना है। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गाया, बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत पावर पॉइंट का प्रेजेंटेशन प्रदर्शन बीईओ के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों अभिभावक गण विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष व सदस्य तथा अन्य प्रबुद्ध जनों को प्रेरणा कार्यक्रम तथा प्रिंट रिच मटेरियल दीक्षा व रीड लांग ऐप लिंक संवेदीकरण मानव संपदा तथा शारदा व समर्थ जैसे कार्यक्रमों का प्रजेंटेशन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रेरणा लक्ष्य प्राप्त कर चुके 10 बालक व 10 बालिकाओं को प्रेरक बालक व प्रेरक बालिका का सम्मान पत्र प्रदान किया गया। जिसमें बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा की छात्रा कुसुम रावत, रिचा गोड़, सुभाषनी रावत, बेसिक विद्यालय औरंगाबाद से शशि मौर्या व उतकर्ष श्रीवास्तव को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया किया गया।कड़ी को जारी रखते हुए अभिभावकों में श्रीमती लालती देवी, श्री विनय कुमार श्रीवास्तव, श्री रज्जन लाल रावत, व श्री राजकुमार रावत को प्रेरक अभिभावक का प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया।शिक्षको में बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा से राकेश कुमार पाण्डेय, प्रा. वि. स्कूटर इंडिया . विजय शंकर श्रीवास्तव,  प्रा. वि. गिद्दनखेड़ा से चन्द्रकान्त मिश्रा, प्रा. वि. चपरूआ खेड़ा से सुनीता सिंह, बेसिक विद्यालय औरंगाबाद से मंजूबाला राय, बेसिक विद्यालय रहिमाबाद से हेमलता उपाध्याय, प्रा. वि. किलामोहम्दी नगर से आरती सिंह,  प्रा. वि. मक्का खेड़ा से विमल सरोज,  प्रा. वि. चित्रगुप्त नगर से अंशूमाला श्रीवास्तव,  प्रा. वि. मर्दन खेड़ा से शमा बेगम, पारूल श्रीवास्तव बेसिक विद्यालय कनौसी को  प्रेरक शिक्षक सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर  मिशन प्रेरणा लक्ष्य पर आधारित विभिन्न स्कूलों द्वारा लगाए गए टीएलएम कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे, विद्यालयों में जिन लोगो ने सहयोग और दान किया। उन सभो को मेयर व खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया  कार्यक्रम में काया कल्प, मानव सम्पदा, लिंग संवेदीकरण, परिवर्तित कक्षा कक्ष आदि विषयों पर  चर्चा की गई। प्राथमिक विद्यालय को उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहयोग लिए मेयर ने बताया कि हमारे 110 वार्डों के पार्षद अपनी पार्षद निधि देकर विधालयों को कायाकल्प करेंगे। इस कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व पर्षद सौरभ सिंह मोनू ने भी पूर्ण सहयोग करने की बात कही।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक प्रभारी प्रधानाध्यापक शिक्षक संकुल नोडल शिक्षक संकुल सहित वार्ड संसाधन केन्द्र हजरतगंज के समस्त कर्मचारी दिनेश कुमार, अनिल कुमार , अभिषेक बाजपेई, रूबल मिश्रा, इन्दू, अशोक , त्रिभुवन, डीएलएड प्रशिक्षु काजल पाल, ज्योति यादव, खुशबू सोनकर व अन्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन  सुमन पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम के अंत में खण्ड शिक्षाधिकारी कमलेश सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट किया तथा  प्रेरणा शपथ दिलाते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। इस शपथ में उपस्थित सभी शिक्षकों द्वारा उत्तर प्रदेश को प्रेरक प्रदेश बनाने और विद्यालय क्रियान्वयन हेतु आश्वासन दिलाया।

Related Articles

Comments

Back to Top