समाजवादी पार्टी ने छात्र सभा का प्रदेश सचिव देवेन्द्र यादव को बनाकर सौंपा जिम्मेदारी

अन्य खबरे , 250

लखनऊ।

प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने सौंपी जिम्मेदारी, छात्रों में खुशी, छात्र सभा के नये प्रदेश सचिव बोले पार्टी के लिए मेहनत करूंगा, छात्र संगठन में अच्छी पैठ,पार्टी के लिए रहते हैं समर्पित, संकल्पित

लखनऊ। समाजवादी पार्टी नें देवरिया जिले के बढ़या बुर्जग निवासी देवेंन्द्र यादव को छात्र सभा का प्रदेश सचिव बनाया है। देवेन्द्र लंबे समय से छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष इं विनीत कुशवाहा ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
देवेन्द्र यादव को उत्तर प्रदेश छात्र सभा संगठन में महत्वपूर्ण स्थान मिलने पर गोरखपुर, देवरियां, कुशीनगर के छात्रों, युवा कार्यकताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। इससे पहले देवेन्द्र देवरियां समाजवादी छात्रसभा इकाई में कार्यरत थे। देवेंन्द्र ने बताया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका बखूबी निर्वहन करेंगे। समाजवादी रणनीति पर चलते हुए पार्टी को आगामी विधान सभा चुनाव 2027 में विजय दिलाने के लिए संघर्ष करूंगा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने उन्हें प्रदेश सचिव के पद पर नामित किया है। देवेन्द्र मूल रूप से देवरिया के रहने वाले हैं। बता दें कि देवेन्द्र पूर्वाश्चल के कई जिलों के छात्रों, नवजवानों में अच्छी पैठ रखते हैं। इनके अंदर छात्र रानीति करने का नेतृत्व क्षमता है। नये प्रदेश सचिव छात्र राजनीति से ही सपा पार्टी के लिए संघर्षील व जुझारू हैं। छात्रों में  इनका बड़ा जनाधार है। पद पाने के बाद 8 अप्रैल को पहली बार जनपद आगमन पर उनके स्वागत की तैयारियां जोरों पर चल रही है। जिले में जगह-जगह देवेन्द्र के हार्दिक,स्वागत अभिनंदन की होर्डिग लग गयी है। स्वागत के लिए छात्रों को हुजूम तैयार है।

Related Articles

Comments

Back to Top