*दिव्यांगजनो को प्रशिक्षण पश्चात मिलेगा रोज़गार* *दिव्यांगजनो के खिल उठे चेहरे*
अन्य खबरे Apr 06, 2025 at 07:06 PM , 227बिजुआ खीरी- संस्था जयति भारतम एवं इनेबल इण्डिया के तत्वधान में संचालित प्रोजेक्ट के अन्तर्गत पूर्व में लखीमपुर खीरी की भांति अब ब्लाक बिजुआ मे दिव्यांगजनो की उपस्थिति में शुक्रवार 05 अप्रैल को ग्राम पंचायत मालपुर बिजुआ जिला लखीमपुर खीरी के ग्राम सचिवालय सभागार में "मार्गदर्शी" कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में 45 दिव्यांगजन उनके अभिभावक व स्टेकहोल्डर मे बैंक मैनेजर ग्राम प्रधान आशा कार्यकर्ता तथा समाजिक कार्यकर्ता जयति भारतम के मुकेश वर्मा शिवांक, छोटू, प्रदीप समाज सेवी पंकज अग्निहोत्री एवं सैकड़ो लोग व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। इस मार्गदर्शी कार्यशाला का उद्देश्य 18 वर्ष से 45 वर्ष के दिव्यांगजन जिन्हें सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करने के लिए रोजगार की आवश्यकता है उनका चयन करना और आरसीटी में दस दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान कर जीविका उपार्जन हेतु आत्मनिर्भर बनाना था। इस अवसर पर संस्था की चीफ फंक्सनरी डॉ रेनू अग्निहोत्री ने सभी दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता अनुरूप सहयोग दिलाये जाने की बात कही एवं विचार साझा किये तथा संस्था जयति भारतम संस्थान के जीएसओ मुकेश कुमार वर्मा ने इस कार्यशाला के मुख्य बिन्दुओं पर चर्चा की तथा दिव्यांग जन को रोजगार में रुचि, उनकी क्षमताओं और चुनौतियों पर कुछ जानकारी साझा की और बताया कि जिले में इस प्रकार के कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त करने के लिए सभी दिव्यांगजन उत्साहित थे।इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सम्भ्रान्त व्यक्ति उपस्थित रहे।
संस्था जयति भारतम इनेवल इंडिया और आरसीटी और लखीमपुर के प्रयास से दिव्यांगों को उद्यमी बनाकर दिव्यांगजनो को प्रशिक्षण पश्चात मिलेगा रोज़गार सभी दिव्यांग भाई और बहनो के चेहरे खिल उठे।



























Comments