*आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा तथा इंसपायर अवार्ड में चयनित बच्चों का किया गया सम्मान*

जनपत की खबर , 182

लखनऊ।
आज विकासखंड सरोजिनी नगर स्थित गौतम बुद्ध डिग्री  में शिक्षक संकुल सदस्य तथा आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में तथा इंसपायर अवार्ड में चयनित बच्चों और विद्यालयों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश तथा डायट प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक अजय कुमार सिंह द्वारा शिक्षकों और बच्चों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया! इस अवसर पर विकासखंड सरोजिनी नगर के खंड शिक्षा अधिकारी आरपी यादव ने सभी बच्चों को परीक्षा में चयन के लिए शुभकामनाएं दी तथा विकासखंड के शैक्षिक परिदृश्य  के बारे में विस्तार से जानकारी दी! जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश ने शिक्षकों को समयबद्धता के महत्व के विषय में बताते हुए अपने कार्य को निष्ठा के साथ करने के लिए प्रेरित किया तथा उप शिक्षा निदेशक एवं डायट प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने अनुशासन एवं नियोजन और स्वास्थ्य तीनों पर विशेष ध्यान देकर अपने व्यक्तित्व को निर्मित करने के लिए बच्चों को नसीहत दी तथा अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया!
    कार्यक्रम में ए आर पी शुचिता त्रिपाठी तथा ए आर पी उदय प्रताप सिंह, प्रकाश चंद तिवारी सहित सम्मानित शिक्षक सदस्य उपस्थित रहे!

Related Articles

Comments

Back to Top