निपुण विद्यालय सम्मान समारोह 2025 का आयोजन, जनपद के 413 विद्यालय निपुण घोषित

जनपत की खबर , 591

लखनऊ।
जनपद लखनऊ में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निपुण विद्यालय सम्मान समारोह 2025 का  आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया गया। जनपद में परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 1 व कक्षा 2 के बच्चों का निपुण आकलन , डायट लखनऊ द्वारा करवाया गया था।
थर्ड पार्टी असेसमेंट में जनपद के 413 विद्यालय निपुण घोषित हुए। निपुण विद्यालय सम्मान समारोह में जिलाधिकारी लखनऊ विशाख विशाल जी द्वारा दीप प्रज्वल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित निपुण विद्यालय के शिक्षकों को प्रत्येक कक्षा के विषयवार अधिगम प्राप्त करने व आगामी सत्र में शत प्रतिशत नामांकन हेतु आवाहन किया। जिलाधिकारी द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी आरपी यादव, राममूर्ति यादव, प्रीती शुक्ला व रामराज को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु सम्मानित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन द्वारा निपुण विद्यालयों को सम्मानित करते हुए आगामी सत्र में जनपद के शत प्रतिशत विद्यालयों को निपुण बनाने हेतु आवाहन किया गया। प्राचार्य डायट अजय कुमार सिंह ने सरोजिनी नगर विकासखंड के 99 विद्यालय, काकोरी के 80  विद्यालय व विकासखंड बक्शी का तालाब 76 नगर क्षेत्र जोन एक नगर क्षेत्र जोन चार गोसाईगंज निपुण विद्यालय के साथ-साथ सभी विद्यालयों की सराहना की। सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक श्याम किशोर तिवारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय राजेश कुमार सिंह सहित समस्त विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी व निपुण विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top