विद्यालय प्रबंध समिति का जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न
जनपत की खबर Mar 19, 2025 at 12:25 AM , 646लखनऊ।
बेसिक शिक्षा कार्यालय के सभागार में विद्यालय प्रबंध समिति का जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश ने बताया कि आरटीई 2009 के तहत विद्यालय प्रबंध समिति को प्रभावी बनाने हेतु यह प्रशिक्षण प्रत्येक विकास खंड में कराया जाना है। प्रशिक्षण के संदर्भदाता ए आर पी अनुराग सिंह राठौड़ ने बताया प्रतेक विकास खंड से चार शिक्षकों को मास्टर ट्रेनरों के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा राहुल वर्मा ने बताया प्रशिक्षण जनपद मॉड्यूल के अनुसार संपन्न हुआ है तथा प्रत्येक विद्यालय में जनपहल पुस्तिका भेजी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय राजेश कुमार सिंह ने संदर्भदाताओं को संबोधित करते हुए एस एम सी का सहयोग शत प्रतिशत नामांकन व नियमित छात्र उपस्थित हेतु संवेदनशील बनाया जाना चाहिए। निपुण विद्यालय बनाने के लिए सक्रिय विद्यालय प्रबंधन समिति का होना आवश्यक है। 
































Comments