गैर न्यायिक भौतिक स्टाम्प पत्र 31 मार्च के बाद चलन से होगे बाहर
राष्ट्रीय Mar 18, 2025 at 06:00 PM , 264इस श्रेणी में 10 हजार से 25 हजार रुपए मूल्य तक के गैर न्यायिक भौतिक स्टांप पत्र आयेंगे
प्रदेश सरकार ने जनहित में लिया यह क्रांतिकारी निर्णय
लखनऊ: 18 मार्च, 2025
उत्तर प्रदेश में 10 हजार रुपए से 25 हजार रुपए मूल्य वर्ग तक के गैर न्यायिक भौतिक स्टांप पत्र स्टांप शुल्क भुगतान हेतु 31 मार्च के बाद से विधिमान्य नहीं माने जाएंगे। 11 मार्च 2025 से पूर्व खरीदे गए इस मूल्य वर्ग के गैर न्यायिक भौतिक स्टांप पत्र मात्र 31 मार्च, 2025 तक उपयोग किये जा सकेंगे अथवा वापस किए जा सकते हैं।
इस संबंध में शासन द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है तथा समस्त आयुक्त स्टांप, महानिरीक्षक निबंधन, समस्त मंडल आयुक्त तथा समस्त जिलाधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिससे कि इसके कार्यान्वयन में नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
प्रदेश सरकार ने जनहित में यह क्रांतिकारी निर्णय लिया है, इससे ई-स्टांप की बिक्री को प्रोत्साहन मिलेगा। स्टांप क्रय-विक्रय में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा ई-स्टांप की लोकप्रियता भी बढ़ेगी।



























Comments