सीएम योगी के नेतृत्व एवं डीजीपी के दिशा निर्देशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली पर्व
जनपत की खबर Mar 15, 2025 at 10:55 PM , 157लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने अपने पुलिसकर्मियों के साथ रंग, गुलाल की मस्ती में किया डांस
यूपी पुलिस मुख्यालय के साथ ही पूरे प्रदेश की पुलिस ने जमकर मनाई होली, पुलिसकर्मियों ने रंग, गुलाल लगाकर एक दूसरे को दी बधाई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व एवं डीजीपी प्रशान्त कुमार के दिशा निर्देशन में उत्तर प्रदेश में रंगों का त्यौहार होली बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सथी होली त्यौहार के दिन शुकवार की नमाज भी शान्तिपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराकर शनिवार को पूरे प्रदेश में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेलने के साथ ही एक दूसरे को रंग, गुलाल लगाकर बधाई दी।
बता दें डीजीपी द्वारा शनिवार को कैम्प कार्यालय तिलक मार्ग लखनऊ में आयोजित होली मिलन समारोह में पुलिस मुख्यालय, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट व अन्य इकाईयों में नियुक्त पुलिस अधिकारीगण एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के साथ फूलों की होली खेली गयी तथा यूपी पुलिस के सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सपरिवार होली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुये उनके योगदान की सराहना की गयी।
यूपी के पुलिस महानिदेशक विजलेन्स, पुलिस महानिदेशक पुलिस आवास निगम, पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध, अपर पुलिस महानिदेशक ,पुलिस महानिदेशक के जीएसओ, अपर पुलिस महानिदेशक टेक्निकल, अपर पुलिस महानिदेशक एटीएस, विशेष सचिव गृह यूपी शासन, पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था सहित अन्य सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने अपने पुलिसकर्मियों के साथ रंग, गुलाल की मस्ती में किया डांस
लखनऊ पुलिस लाइन में भी शनिवार को पुलिसकर्मियों ने होली खेली गयी। पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर ने पुलिसकर्मियों के साथ रंग गुलाल लगाकर डांस किया। होली पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने के बाद पुलिसकर्मी अगले दिन खुद के लिए यह समय निकालते हैं। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जहां पहले त्योहार की शांति बनाए रखने के लिए वे पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी करते हैं और फिर निश्चिंत होकर रंगों के इस पर्व का आनंद लेते हैं। इस बार भी पुलिस लाइन में खास तैयारियां की गई थीं, ताकि सभी पुलिसकर्मी बिना किसी बाधा के इस खुशी को मना सकें।
इस अवसर पर पुलिस लाइन में होली खेलने पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर ने भी अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ शामिल हुए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और उनके उत्साह में शामिल हुए। पुलिस लाइन में ढोल-नगाड़ों की धुन पर सभी पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मी झूमते नजर आए। इस दौरान सभी ने अपनी वर्दी और पद की औपचारिकता को भूलकर आपसी भाईचारे के साथ रंगों में सराबोर होली मनायी गयी।































Comments