*बिल्डर व भूमाफिया को बेची गई योगेश्वर स्कूल की जमीन को वापस लेगी सरकार*

जनपत की खबर , 239

   लखनऊ। स्कूल संचालन समिति से मिलकर सरकारी जमीन खरीदने बेचने वाले बिल्डर और भू माफिया को बड़ा झटका बिल्डर और भूमाफिया को बेची गई जमीन वापस लेने का आदेश मेहंदीगंज/राजाजीपुरम में योगेश्वर ऋषिकुल विद्यापीठ स्कूल संचालन समिति से जमीन खरीदने वाले बिल्डरों से जमीन वापस लेगी सरकार 1975 में योगेश्वर ऋषिकुल विद्यापीठ को सरकार ने स्कूल चलाने के लिए दी थी 22 बीघा से अधिक की बेशकीमती जमीन स्कूल समिति के सचिव की मिली भगत से 11 बीघा जमीन भूमाफिया और बिल्डरों को करोड़ों में बेच दी थी। *11 बीघा जमीन में से 2004 वर्गमीटर दाऊदयाल अग्रवाल ने खरीदी 29914.77 वर्ग मीटर D lotus collonisers को बेची गई थी 60 वर्गमीटर की जमीन एक अन्य व्यापारी को बेची गई।* उत्तर प्रदेश सरकार ने श्री योगेश्वर ऋषिकुल बालवेद विद्यापीठ की संचालक समिति को अपना पक्ष रखने के लिए तीन बार दिया था नोटिस। पहली बार 15 दिन दूसरे दिन 6 सप्ताह और तीसरी बार 15 दिन का अवसर देने के बाद भी समिति ने इस मामले में कोई ठोस पक्ष नहीं रखा अपर मुख्य सचिव ने स्कूल समिति को दी गई जमीन 11 बीघा, जिसे बिल्डर और भूमाफियाओं को बेची गई उस जमीन को माध्यमिक शिक्षा विभाग के पक्ष में वापस लेने का आदेश दिया है।

Related Articles

Comments

Back to Top