अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस दिवस पर ( 08 मार्च) को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित होगी राज्य स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला
जनपत की खबर Mar 07, 2025 at 06:58 PM , 182उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में महिला सशक्तीकरण हेतु आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा ज्यूपिटर हाल इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित की जा रही है यह कार्यशाला
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा इस हेतु की जा रही है व्यापक तैयारियां
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य इस कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ
लखपति दीदी कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन
महिला सशक्तीकरण हेतु लगायी जा रही है प्रदर्शनी
उल्लेखनीय, उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूहों की महिलाओं को किया जायेगा सम्मानित।
लखनऊ:7मार्च 2025
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित स्वयं सहायता समूहों दीदियों को लखपति दीदी योजनान्तर्गत 01 दिवसीय राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला ज्युपिटर हाल, इन्दिरागंधी प्रतिष्ठान, विभूतिखण्ड, गोमतीनगर, लखनऊ में 08 मार्च, 2025 को आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का शुभारम्भ श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, मा० उपमुख्यमंत्री, उ०प्र० सरकार द्वारा इस कार्यशाला शुभारम्भ किया जायेगा। इस कार्यशाला में लगभग 1200 समूहों की महिला दीदियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना है। कार्यशाला में लखपति महिला कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्पादक समूह, ड्रोन संचालन, एफपीओ, बायो फर्टिफाइड बीजों की खेती, प्राकृतिक खेती, उद्यमिता विकास इत्यादि विषयों पर उन्मुखीकरण कराया जाना है। बी सी सखियों व विद्युत सखियों हैण्डहेल्ड डिवाइस/थर्मल प्रिन्टर का वितरण किया जाएगा। सामुदायिक सहायता धनराशि, बैंक क्रेडिट लिंकेज आदि का वितरण किया जाएगा तथा विभिन्न संस्थाओं के साथ एम ओ यू हस्तांतरण का कार्यक्रम भी प्रायोजित है।
इसके अलावा लखपति दीदी कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा
महिला सशक्तीकरण हेतु ज्ञानवर्धक,प्रदर्शनी लगाई जा रही है ।उल्लेखनीय, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं सम्मानित व पुरूस्कृत को किया जायेगा































Comments