पर्यटन विभाग में संविदा पर कार्यरत राजेश कुमार वर्मा ने देश का नाम दुनिया में ऊँचा किया-जयवीर सिंह

जनपत की खबर , 178

लखनऊ: 03 मार्च, 2025

पिछले दिनों सूरत में आयोजित एशिया पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में लखनऊ के राजेश कुमार वर्मा ने भारत के लिए चार गोल्ड मेडल जीते। राजेश पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश में संविदा पर कार्यरत हैं। राजेश कुमार वर्मा ने 04 गोल्ड मेडल जीतकर उ0प्र0 की ही नहीं बल्कि पर्यटन विभाग का भी नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के लिए पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह ने आज अपने सरकारी आवास पर राजेश कुमार वर्मा को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि सूरत में 20 फरवरी से 26 फरवरी तक एशिया पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। 23 फरवरी को राजेश ने फुल पावर लिफ्टिंग 360 किलो, बेंच प्रेस 90 किलो, डेड लिफ्ट 130 किलो, पुश फुल 220 किलो में चार गोल्ड मेडल जीते। परिणाम की घोषणा 26 फरवरी को की गई थी। उल्लेखनीय है कि राजेश कुमार वर्मा पॉवरलिफ्टिंग में नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट हैं। 2023 में नेशनल पॉवरलिफ्टिंग चौंपियनशिप (गोल्ड, सिल्वर) में 15 मेडल जीते थे।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि खेल के प्रति राजेश का जुनून देखकर गौरवान्वित हैं। कार्यालय के साथ-साथ खेल के लिए समय निकालना बड़ी बात है। हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आने वाले दिनों में राजेश बहुत ही ऊँचांइयों पर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा पढ़ाई के साथ साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी बढ़ चढ़ कर भाग लें और देश प्रदेश का नाम विश्व में रोशन करें।

Related Articles

Comments

Back to Top