राज्यपाल ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
जनपत की खबर Feb 25, 2025 at 06:22 PM , 269लखनऊ : 25 फरवरी, 2025
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने देश एवं प्रदेशवासियों को पावन पर्व महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
अपने बधाई संदेश में राज्यपाल जी ने कहा कि महाशिवरात्रि का यह पर्व हमें अपने जीवन के उद्देश्य को पहचानने और उसे पूर्ण करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने भीतर के शिव को पहचानें और उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
राज्यपाल जी ने कामना की है कि यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए और भगवान शिव की कृपा से हम सबका जीवन उज्ज्वल और शांति से परिपूर्ण हो। देवों के देव महादेव भगवान शिव हमारे जीवन को आशीर्वादित करें, हम सभी को सद्बुद्धि, साहस और समर्पण की शक्ति दें।































Comments