*बांग्ला देश में चलती ट्रेन के ऊपर लेटकर बनाए गए वीडियो को महाकुंभ से संबंधित बताकर अफवाह फैलाने वाले 31 सोशल मीडिया एकाउंट के विरुद्ध कार्यवाही*

जनपत की खबर , 222

लखनऊ।

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान दिनांक 23-02-2025 को यह संज्ञान में आया कि कतिपय सोशल मीडिया अकाउंट से बांग्लादेश में ट्रेन के इंजन के ऊपर लेटकर बनाए गए वीडियो को *यह कहकर दुष्प्रचारित किया जा रहा है कि "महाकुम्भ जाने के लिए यही लास्ट उपाय बचा है"* । उक्त वीडियो की जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि पोस्ट में उल्लिखित वीडियो राहुल गुप्ता नामक भारतीय व्लॉगर की है जिसके द्वारा बांग्लादेश में "ट्रेन सर्फिंग" करने के उक्त वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2024 में पोस्ट किया था । उक्त वीडियो के माध्यम से यह अफवाह फैलाई जा रही है कि श्रद्धालुओं को मजबूरी में ट्रेन की क्षत पर बैठकर महाकुम्भ जाना पड़ रहा है। उक्त भ्रामक पोस्ट का उत्तर प्रदेश पुलिस एवं कुम्भ मेला पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट से भी  खण्डन किया गया है।    

उक्त वीडियो के माध्यम से *भ्रामक दुष्प्रचार करके महाकुम्भ मेला को बदनाम करने एवं उत्तर प्रदेश सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास करने वाले निम्नलिखित 31 सोशल मीडिया अकाउंट के विरुद्ध कोतवाली कुम्भ मेला पुलिस में अभियोग पंजीकृत करके आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित* है:-

 

1- Munazir Mallick (Facebook)

2- Priyank Kumar Gupta (Facebook)

3- Samresh Kumar (Facebook)

4- Pn Pradeep Tiwari  (Facebook)

5- Jitendra Koundilya  (Jeet) (Facebook)

6- Akash Singh (Facebook)

7- Sonu Bhadani (Facebook)

8- Baloriya Guru DK (Facebook)

9- Pinki Nishad @PinkiNishad1031 (Youtube)

10- Bihareknazar @Bihareknazar (Youtube)

11- Monoj Chowdhury. @Monoj.1 (Youtube)

12- Nyc Competitive Exam @NycCompetitiveExam (Youtube)

13- Little Krishna @Tanshu32 (Youtube)

14- Deepak Kumawat @Deepakkumawat184 (Youtube)

15- Sanjay Yadav UP45 @SanjayYadavUP45 (Youtube)

16- Nitin kumar @nitinkumar79860  (Youtube)

17- @miss-- - ঋত্বিকা (your OM) @Hritikavlog2.0 (Youtube)

18- Babita ki vani @babitakivani9865 (Youtube)

19- DARIDRA BHANJAN @DARIDRABHANJAN  (Youtube)

20- BHAVIK MEHNDIRATTA @shalinimehndiratta111 (Youtube)

21- Jyoti Life vlogs @jyotilife7010  (Youtube)

22- akash Yadav  @itsakashyadav00 (Youtube)

23- Vaibhav Gangadhar @VaibhavV4-y2v (Youtube)

24- anita parihar @anitaparihar-f1s (Youtube)

25- Harsh Yadav @harshydvv (Youtube)

26- Kajal Chaudhary @ KajalChaudhary-cd1vn -cd1vn (Youtube)

27- News Zone 2.O @ NewsZone2.O (Youtube)

28- Mr Rohit reaction @ MrRohit-r3s (Youtube)

29- PA2.0 @ pa2.063 (Youtube)

30- Samiran Das @ growwithsamiran (Instagram)

31- Wasim Akhter @ baj_gayi_pungi (Instagram)

 

उल्लेखनीय है कि महाकुम्भ मेला के प्रारम्भ से अभी तक महाकुम्भ से सम्बन्धित भ्रामक वीडियो/फ़ोटो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफ़ॉर्म पर पोस्ट करके *भ्रामक नैरेटिव एवं दुष्प्रचार करने के सम्बन्ध में उपरोक्त FIR को मिलाकर 13 प्रकरणों में कुल 202 विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट के विरुद्ध कुम्भ मेला पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत* करके आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top