*वाटर कूलर पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे*

जनपत की खबर , 214

*बैंक ऐसा दोस्त जैसा*

विकासखंड बक्शी का तालाब में आज आईडीबीआई बैंक की इंदिरा नगर शाखा द्वारा अपने सी एस आर मद से पूर्व माध्यमिक विद्यालय मानपुर बाना में वाटर कूलर व आर ओ प्लांट लगाया गया। साथ ही प्राथमिक विद्यालय बेहटा में एक बड़े आकार का वाटर कूलर और आर ओ प्लांट भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर आईडीबीआई के  असिस्टेंट जनरल मैनेजर चंद्रेश वर्मा , रीजनल हेड स्वर्ण सिंह, मैनेजर विनोद कुमार, अखिलेश्वर तथा अमित प्रकाश भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी बक्शी का तालाब प्रीती शुक्ला ने आईडीबीआई बैंक को धन्यवाद प्रेषित किया। बैंक की तरफ से विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व  प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। छात्रों ने बैंक कर्मियों को बैंक की टैगलाइन 'बैंक ऐसा दोस्त जैसा' के अभिवादन के साथ धन्यवाद ज्ञाप किया।

Related Articles

Comments

Back to Top