*भीषण सडक हादसे में बोलेरो सवार सभी 10 की घटनास्थल पर मौत, 19 बस यात्री जख्मी*

जनपत की खबर , 168

प्रयागराज। जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दस श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि 19 जख्मी हो गए हैं।
मेजा में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार रात करीब 2.30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालुओं ने घटनास्थल पर ही दम तोड दिया। बोलेरो की बस में आमने-सामने की टक्कर हुई है। बोलेरो सवार यह सभी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे, जो संगम स्नान के लिए मेला क्षेत्र में आ रहे थे। इस हादसे में बस में सवार 19 श्रद्धालु भी जख्मी हुए हैं जो संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। बस में सवार सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top