आस्था पर पुलिसिया चोट

जनपत की खबर , 197

सुलतानपुर ।

आस्था पर पुलिसिया चोट का मामला, कल दोपहर कूरेभार थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस वे के पास एसओ कुरेभार व पुलिसकर्मियों का अमानवीय चेहरा हुआ था उजागर

खबर के चलने पर जब पुलिस की पिटी भद्द, तो आनन फानन में मीडिया सेल ने विभागीय पक्ष रखते हुए जानबूझकर गलत साइड से गाड़ी लाकर मार्ग अवरूद्ध करने का श्रद्धालुओं पर लगाए आरोप, सकुशल गंतव्य की तरफ रवानगी की कही बात।

वायरल वीडियो में पुलिसिया क्रूरता व गालियो की बौछार के वायरल वीडियो ने योगी आदित्यनाथ सरकार की मंशा पर खड़े किए सवालिया निशान।

पुलिसिया क्रूरता से छुब्द तीर्थयात्रियों में शामिल महिलाओं ने राज्य मार्ग पर ह्यूमन चैन बनाकर जताया था आक्रोश,

वायरल वीडियो को डिलीट करने के लिए विभागीय स्तर पर बनाया जाता रहा दबाव, सरकार को गुमराह करने की लगातार कोशिश, क्रूरता बरतने वालों पर कार्यवाही के बजाय....... मीडिया पर बनाया जाने लगा दबाव।

महिला सुरक्षा का कवच पहनने वाले जिम्मेदारों की वायरल वीडियो ने खोली पोल, महिलाओं को जबरन गाड़ी में बिठाते नजर आई सुरक्षा करने वाली सुलतानपुर पुलिस

बीते दिन तीर्थयात्रियों के साथ हुए अमानवीय कृत्य से पीड़ित श्रद्धालु का छलका दर्द, बोला योगी साहब के राज में ऐसा व्यवहार,जहाँ अयोध्या में भगवान राम बैठे है, उसके पहले दानवों का भी वास है जो दुर्व्यवहार कर रहे है....... यूपी में कभी मत आना जैसी कही बात।

Related Articles

Comments

Back to Top