पर्यटन मंत्री 07 फरवरी को फिरोजाबाद महोत्सव-2025 के समापन समारोह में शामिल होंगे
जनपत की खबर Feb 06, 2025 at 03:50 PM , 214पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह 07 फरवरी से 10 फरवरी तक दौरे पर रहेंगे
लखनऊ : 06 फरवरी, 2025
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह 07 फरवरी से 10 फरवरी की शाम तक फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रूखाबाद तथा गौतमबुद्ध नगर के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान इन चारो जनपदों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री जी कल 07 फरवरी को लखनऊ से प्रस्थान कर फिरोजाबाद पहुंचेंगे और सायं 05ः30 बजे पी0डी0 जैन कालेज ग्राउण्ड फिरोजाबाद में आयोजित फिरोजाबाद महोत्सव-2025 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके उपरान्त एक मांगलिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
शनिवार 08 फरवरी को पर्यटन मंत्री सुबह 09ः15 से 01ः00 बजे तक ट्रांजिट हास्टल पीडब्ल्यूडी पुलिस लाइन के सामने मैनपुरी में जन समस्याओं की जनसुनवाई करेंगे। अगले दिन 09 फरवरी को 09ः30 बजे से अपराह्न 01ः00 बजे तक कैम्प कार्यालय सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद में जन समस्याओं की सुनवाई करेंगे। इसके उपरान्त सायं 05ः30 बजे गौर जमुना सिटी सेक्टर-19 यीडा, ग्रेटर नोएडा, जनपद गौतमबुद्धनगर में भगवान श्रीकृष्ण जी की 108 फीट ऊँची मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरान्त जनपद फिरोजाबाद में एक प्रीतभोज कार्यक्रम में शामिल होंगे।
पर्यटन मंत्री 10 फरवरी को दोपहर 12ः00 बजे आर्य समाज क्षेत्र, रामनगरिया मेला, पांचाल घाट फर्रूखाबाद में स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी की प्रतिमा पर पुष्पार्पण के पश्चात रामनगरिया मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरान्त अपराह्न 02ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार फर्रूखाबाद जनपद में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम तक राजधानी लखनऊ पहुंच जायेंगे।































Comments