*प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*
जनपत की खबर Feb 04, 2025 at 05:05 PM , 188लखनऊ । सहायक निदेशक मत्स्य/मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण लखनऊ डा0 महेश चौहान ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत विभिन्न परियोजनाओं हेतु विभागीय पोर्टल पर आनलाईन आवेदन प्राप्त किए जा रहे है। आनलाईन आवेदन प्राप्त करने हेतु दिनांक 01 फरवरी, 2025 से 15 फरवरी, 2025 तक पोर्टल खोला गया है। जिसकी आनलाईन वेबसाईट http://fisheries.up.gov.in है। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत विभिन्न परियोजनाओं अधिक से अधिक आवेदन करें। अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण कमरा नं0 एफ-26 विकास भवन लखनऊ से प्राप्त की जा सकती है।































Comments