
केन्द्रीय बजट में 50 पर्यटन स्थालों के विकास की घोषणा का पर्यटन मंत्री ने किया स्वागत
जनपत की खबर Feb 01, 2025 at 05:30 PM , 58पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने केंद्रीय बजट को आम जनता बजट बताया
लखनऊ : 01 फरवरी, 2025
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने आज पेश हुए केन्द्रीय बजट को आम जनता का बजट बताते हुए कहा है कि इससे आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति मिलेगी। उन्होंने बजट को मध्यम वर्ग एवं नौकरी पेशा लोगों के लिए राहत देने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में करोड़ों भारतीयों के सपनो को साकार करने की पहल की गई है। बजट में हर क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि विकास और विरासत को एक साथ लेकर चलने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने बजट में देश के सर्वश्रेष्ठ 50 पर्यटन स्थलों के विकास के लिए की गई घोषणा के प्रति मा0 प्रधानमंत्री जी एवं वित्त मंत्री जी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इन 50 पर्यटन स्थलों में अधिकांश उत्तर प्रदेश में स्थित हैं, इससे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
श्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश विश्व के महत्वपूर्ण पर्यटन आकर्षणों में से एक है। बीते वर्ष लगभग 65 करोड़ पर्यटको ने यहां का रुख किया था। अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागराज, आगरा, चित्रकूट, कुशीनगर सहित अनेक स्थल देश-दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। प्रदेश सरकार प्राथमिकत के आधार पर इन पर्यटन स्थलों और पर्यटक सुविधाओं का विकास कर रही है। इसमें केंद्र सरकार का सहयोग सराहनीय है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन-2 योजना के तहत नैमिषारण्य, प्रयागराज और महोबा का चयन किया गया है। नैमिषारण्य और प्रयागराज के विकास के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है जबकि महोबा के लिए शीघ्र स्वीकृति मिलने की संभावना है। वर्ष 2025-2026 के केंद्रीय बजट में सर्वश्रेष्ठ 50 पर्यटन स्थलों के विकास की घोषणा की गई है। इसमें भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों के विकास पर विशेष जोर है।
इसलिए हमे विश्वास है कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन को विशेष लाभ होगा। क्योकि भगवान गौतम बुद्ध ने तप, ज्ञान, उपदेश, धरती पर अवतरण, महानिर्वाण के लिए उत्तर प्रदेश को चुना या। यहा कुशीनगर, संकिसा, श्रावस्ती, सारनाथ, कपिलवस्तु, कौशाबी समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थल स्थित है। विश्व भर के चौद्ध धर्मावलंवियों के लिए उत्तर प्रदेश पाचन तीर्थस्थल है। उत्तर प्रदेश पर्यटन यहा का प्राथमिकता के आधार पर विकास कर रहा है। इसके अलावा अयोध्या, काशी, मथुरा, आगरा सहित अन्य स्थल सर्वश्रेष्ठ गंतव्यस्थलों में से एक हैं।
Comments