राज्यपाल ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

जनपत की खबर , 251

26 जनवरी को आकाशवाणी और दूरदर्शन से होगा राज्यपाल के
सन्देश का प्रसारण
------
लखनऊ: 25 जनवरी, 2025
        उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने 76वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
        राज्यपाल जी ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई सन्देश में कहा कि गणतंत्र दिवस का पर्व हम सभी को एक सूत्र में बांधने वाली भारतीयता के गौरव का उत्सव है। हमारा संविधान प्रत्येक भारतीय नागरिक के अधिकारों और कर्तव्यों का मार्गदर्शन करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की शक्ति और विविधता राष्ट्र की प्रगति का मूल मंत्र है। भारतीय लोकतंत्र की अद्वितीयता और शक्ति के कारण हम हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। यह दिवस हमें संविधान की ताकत और हमारे कर्तव्यों को समझने की प्रेरणा देता है।
       राज्यपाल जी ने अपील की कि इस शुभ अवसर पर विविधता में एकता की संस्कृति को बनाये रखते हुए अपने संविधान निर्माताओं की आकांक्षाओं एवं महापुरुषों की इच्छाओं को पूर्ण करने का संकल्प लें और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करें।
        गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल जी का जनता के नाम सन्देश 26 जनवरी, 2025 को दूरदर्शन केन्द्र, लखनऊ से प्रातः 8ः30 बजे और प्रदेश के सभी आकाशवाणी केन्द्रों से रात्रि 8ः00 बजे प्रसारित किया जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top