सेंट मैरी कॉलेज ऑफ नर्सिंग लखनऊ में लैम्प लाइटिंग शपथग्रहण समारोह का हुआ आयोजन
राष्ट्रीय Jan 23, 2025 at 05:15 PM , 456लखनऊ। कुर्सी रोड़ बजरंग विहार कालोनी कल्यानपुर गुडम्बा स्थित सेंट मैरी कॉलेज ऑफ नर्सिंग मे बीएससी नर्सिंग, जीएनएम और एएनएम छात्रों के नए समूह को सम्मानित करने के लिए 16वां लैंप लाइटिंग और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि नर्सिंग एक ऐसा क्षेत्र है जो सीधे इंसानियत की सेवा से जुड़ा है। पीड़ित मानवता की सेवा, ईश्वर की सेवा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में फातिमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल सिस्टर लिली द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में सेंट मैरी पॉलीक्लिनिक और कॉलेज ऑफ नर्सिंग की निदेशक डॉ. ब्रिगीथा वी.वी., सेंट मैरी पॉलीक्लिनिक और कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रबंध निदेशक डॉ. विनोद जोसेफ और सेंट मैरी पॉलीक्लिनिक और कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रशासक डॉ. शालू विनोद शामिल हुए। इसके अतिरिक्त, प्रोफेसर कविचेलवी के ने छात्रों को नाइटिंगेल शपथ दिलाई, जिसमें नर्सिंग नैतिकता और सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। सिस्टर लिली ने नर्सिंग अभ्यास में नैतिकता, अखंडता और व्यावसायिकता के महत्व पर जोर देते हुए एक प्रेरक भाषण दिया। कार्यक्रम में प्रोफेसर कविचेलवी के ने बीएससी नर्सिंग के 37, जीएनएम के 40 और एएनएम के 40 कुल 117 छात्रों को नाइटिंगेल शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में सभी बच्चों ने लैंप लाइटिंग कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर सेंट मैरी कॉलेज ऑफ नर्सिंग लखनऊ के सभी कर्मचारी व अभिभावक उपस्थित रहे।
Lamp lighting oath taking ceremony was organized at St. Mary's College of Nursing Lucknow
Lucknow. The 16th lamp lighting and oath taking ceremony was organized at St. Mary's College of Nursing, Kursi Road Bajrang Vihar Colony Kalyanpur Gudamba to honor the new group of BSc Nursing, GNM and ANM students. In this, the speakers said that nursing is a field that is directly related to the service of humanity. Serving suffering humanity is serving God. The program was inaugurated by lighting the lamp by Sister Lily, Principal of Fatima College of Nursing as the chief guest.
The program was attended by Dr. Brigitha V.V., Director of St. Mary's Polyclinic and College of Nursing, Dr. Vinod Joseph, Managing Director of St. Mary's Polyclinic and College of Nursing and Dr. Shalu Vinod, Administrator of St. Mary's Polyclinic and College of Nursing. Additionally, Professor Kavichelvi K administered the Nightingale Oath to the students, confirming their commitment to nursing ethics and service. Sister Lily gave an inspiring speech emphasizing the importance of ethics, integrity and professionalism in nursing practice. In the program, Professor Kavichelvi K administered the Nightingale oath to 117 students, including 37 BSc Nursing, 40 GNM and 40 ANM students. In the program, all the children charmed everyone by lighting lamps. On this occasion, all the employees and parents of St. Mary's College of Nursing, Lucknow were present































Comments