जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश 14 जनवरी तक जारी रहेगी स्कूलों की छुट्टी
जनपत की खबर Jan 10, 2025 at 07:20 PM , 498लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जोरों पर है जिससे न केवल दैनिक जीवन में व्यवधान पड़ा है बल्कि सामान्य गतिविधियाँ भी प्रभावित हुई हैं. घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों के अंदर दुबकने पर मजबूर कर दिया है. इस बढ़ते ठंडे मौसम के कारण, खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को देखते हुए, जिलाधिकारी ने सूर्य पाल गंगवार ने सभी स्कूलों को सख्त आदेश जारी किया है आदेश में कहा है कि प्रशासन ने स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है.लखनऊ, लखीमपुर खीरी, और अन्य कई जिलों में नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी गई है. इस निर्णय के पीछे मुख्य उद्देश्य छात्रों की सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना है (School Closed in UP). कक्षा 9 से 12 तक के लिए स्कूल के समय में भी बदलाव किया गया है, जिससे कि छात्रों को अधिक ठंडे मौसम में स्कूल आने की जरूरत न पड़े।































Comments