ट्रांसपोर्ट नगर स्थित RTO कार्यालय में DM ने मारा छापा।

जनपत की खबर , 288

लखनऊ 

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित RTO कार्यालय में DM ने मारा छापा।

DM सूर्यपाल गंगवार ने अचानक आरटीओ कार्यालय में मारा छापा।

DM सूर्यपाल गंगवार को RTO कार्यालय में दलालों की मिल रही थी शिकायतें।

DM के छापे से RTO कार्यालय में मचा हड़कंप।

जॉइंट कमिश्नर L&O अमित वर्मा भी रहे मौजूद।

RTO कार्यालय के बाहर दलालों का फैला रहता है मकड़जाल।

RTO में मौजूद अधिकारियों को दलालों पर सख्त कार्रवाई करने के DM सूर्यपाल गंगवार ने दिए निर्देश।

लखनऊ । डीएम सूर्यपाल गंगवार ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को छापेमारी की। इस दौरान दलाल भागते नजर आए। लगातार दलालों की शिकायतों के बाद कार्रवाई की गई। इस दौरान डीएम ने आरटीओ कार्यालय के अधिकारियों को फटकार लगाई। डीएम के साथ जेसीपी अमित वर्मा भी मौजूद थे। डीएम सूर्यपाल गंगवार और जॉइंट कमिश्नर अमित वर्मा दोपहर में अचानक आरटीओ ऑफिस के सामने परिसर में पहुंचे। इससे दलालों में अफरा-तफरी मच गई। दलाल भागने लगे। इसके बाद आरटीओ ऑफिस के अंदर पहुंचे। यहां अव्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। डीएम ने आरटीओ कार्यालय में दाखिल होते ही सबसे पहले सभी गेट बंद करा दिए। आरटीओ लखनऊ को हिदायत दी कि कार्यालय में आने वाले वाहनों की निगरानी की जाए। अगर कोई वाहन लगातार परिसर में आ रहा है तो उसकी डिटेल निकाल कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। डीएम ने लोगों के कागज चेक किए। कुछ लोग संदिग्ध लगे तो उनसे गहनता से पूछताछ की। आफिस में अपना काम कराकर फ्री हो चुके लोगों को भी करीब एक घंटे तक बाहर नहीं निकलने दिया गया। डीएम​​​ RTO परिसर और उसके आस-पास​​​​ दलालों की जगह-जगह खड़ी गाड़ियां देख भड़क गए। इस दौरान आरटीओ संजय तिवारी से कहा- तीन दिन का सीसीटीवी फुटेज कंप्यूटर पर चेक करें। रोज आरटीओ कार्यालय आ रहे व्यक्ति की पहचान करें। उसकी गिरफ्तार कराएं। डीएम ने एआरटीओ प्रदीप कुमार सिंह के कमरे का भी निरीक्षण किया। यहां पर एलईडी स्क्रीन पर सीसीटीवी कैमरे को चेक किया।  

यहां उन्होंने कहा- सीसीटीवी फुटेज देखें और कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। आरटीओ ऑफिस के आस-पास साइबर कैफे पर लाइसेंस बनवाने आए लोगों से मनमाने पैसे वसूले जा रहे हैं। डीएम को दलालों के जमावड़े की शिकायत मिली जिसके बाद उन्होंने पुलिस को साथ लेकर आरटीओ कार्यालय में छापेमारी की कार्रवाई की।

Related Articles

Comments

Back to Top