उ0प्र0 पर्व हमारी संस्कृति-हमारी पहचान के अंतर्गत संस्कृति उत्सव 2024-25 का आयोजन

जनपत की खबर , 485

संस्कृति उत्सव के दौरान विभिन्न लोक विधाओं से जुड़े कलाकारों की तहसील से लेकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्तर तक प्रतियोगितायें आयोजित होगी

प्रदेश के स्थापना दिवस 24 जनवरी, 2025 को लखनऊ में विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा

संस्कृति उत्सव 2024-25 का मुख्य उद्देश्य पहचान के अभाव में नेपथ्य में रहने वाले कलाकारांे को संगीत की मुख्यधारा मंे लाना है
-जयवीर सिंह
लखनऊ: 07 जनवरी, 2025

शास्त्रीय एवं लोक संगीत की विभिन्न विधाओं से जुड़े उ0प्र0 के सभी अंचलों के कलाकारों की पहचान कर उनकी योग्यता के अनुसार मंच प्रदान कर प्रोत्साहित एवं समृद्ध करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग उ0प्र0 द्वारा ’उ0प्र0-हमारी संस्कृति हमारी पहचान’ के अंतर्गत संस्कृति उत्सव का आयोजन 02 जनवरी से 20 जनवरी, 2025 तक किया जा रहा है। इसका समापन समारोह उ0प्र0 दिवस के अवसर पर 24 जनवरी, 2025 को लखनऊ में किया जायेगा। इस महाकार्यक्रम के विजेता प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया जायेगा।
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्हांेने बताया कि संस्कृति उत्सव 2024-25 का मुख्य उद्देश्य भारतीय संगीत की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने एवं भावी पीढ़ी को हस्तान्तरित करके उनको अपनी गौरवशाली विरासत के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि संस्कृति उत्सव 2024-25 को उद्देश्य परक एवं सफल बनाने के लिए समस्त मण्डलायुक्तों एवं समस्त जिलाधिकारियों को शासन द्वारा पत्र भेजे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय संगीत, लोक संगीत तथा लोक नाटकीय विभिन्न विधाओं के मामले में अत्यन्त समृद्ध है। ग्रामीण अंचलों में प्रचलित लोक संगीत की परम्परा भी अत्यन्त प्रसिद्ध है। इन विधाओं से जुड़े कलाकारों को मंच प्रदान करने तथा संगीत की मूल विधाओं को संरक्षित करने के उद्देश्य से संस्कृति उत्सव 2024-25 का आयोजन किया जा रहा है।
श्री जयवीर सिंह ने बताया कि संस्कृति उत्सव के अंतर्गत गांव, पंचायत, ब्लाक, तहसील स्तर के कलाकारों की तहसील मुख्यालय पर प्रतियोगिता कराई जायेगी। इसी प्रकार तहसील स्तर के चयनित कलाकारों की जनपद मुख्यालय पर प्रतियोगिता कराई जायेगी। जनपद स्तर के चयनित कलाकारों की मण्डलीय मुख्यालय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा तथा मण्डल स्तर के चयनित कलाकारों की प्रतियोगिता प्रदेश की राजधानी लखनऊ मंे कराई जायेगी। 23 जनवरी को लखनऊ में सम्पन्न प्रतियोगिता की विजयी प्रतिभागियों का उ0प्र0 पर्व मंे प्रतिभाग करने हेतु रिहर्सल कराया जायेगा। 24 व 26 जनवरी को उ0प्र0 पर्व के अवसर पर अंतिम रूप से चयनित सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां कराई जायेगी। विजयी कलाकारों को सम्मान व पुरस्कार वितरित किया जायेगा। 
पर्यटन मंत्री ने बताया कि संस्कृति उत्सव 2024-25 के उद्देश्यपरक एवं सफल आयोजन के लिए पर्यटन एवं संस्कृति के प्रमुख सचिव श्री मुकेश कुमार मेश्राम की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करा दिये गये हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top