जनपद हाथरस में जिओ फाइबर के मैनेजर अभिनव भारद्वाज की फिरौती हेतु अपहरण करने वाला गिरफ्तार

जनपत की खबर , 254

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से जियो फाइबर के मैनेजर के अपरहणकर्ताओं से हाथरस पुलिस और एसटीफ की मुरादाबाद में मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद जियो फाइबर के मैनेजर अभिनव भारद्वाज को सकुशल के चंगुल से छुड़ा लिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के कंधे पर गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नवल नगर कॉलोनी में रहने वाले जियो कंपनी के मैनेजर अभिनव भारद्वाज के अपहरण और टिल्लू ताजपुरिया गैंग के नाम से 20 लाख रुपये फिरौती मांगने के बाद हाथरस पुलिस बेहद सतर्क थी। हाथरस पुलिस की कई टीमें और सर्विलांस, एसओजी के साथ-साथ एसटीएफ तक इसके खुलासे में लगी हुई थी। अपहरणकर्ताओं की कई बार फोन पर पत्नी से बात हुई। पत्नी ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने का हवाला देकर दो-तीन लाख रुपये के इंतजाम की बात कही थी। बदमाश इतनी रकम लेने को ही तैयार हो गए थे। अपहरणकर्ताओं ने तीन लाख रुपये लेकर जियो फाइबर के मैनेजर अभिनव भारद्वाज की हत्या की तैयारी कर ली थी। मुरादाबाद में बस स्टैंड पर बदमाशों ने पिता और भाई को रकम लेकर बुलाया। पैसे लेकर बदमाश भाग रहे थे कि हाथरस पुलिस और एसटीएफ की टीम ने उन्हें घेर लिया। मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार कर लिया। शेष की तलाश जारी है। अपरहणकर्ता गैंग के सदस्य अल्मोड़ा, बुलंदशहर, गाजियाबाद के हैं। सभी लोग एक जनवरी को सिकंदराराऊ में थे। वहां शराब पीने के दौरान उनका अभिनव से विवाद हुआ तो उसे वह उसे कार में डालकर ले गए। इसके बाद फिरौती लेने की योजना बनाई। बदमाशों ने मुरादाबाद में बस स्टैंड पर स्वजन को बुलाया। साथ में काेई पुलिसकर्मी तो नहीं, इसके लिए बार-बार वीडियो कॉल कर देख रहे थे। सुबह पांच बजे करीब बदमाशों ने रकम ले ली और कार दौड़ा दी। पुलिस और एसटीएफ ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। इसके बाद डीएम आवास के पास पुलिस कार को छोड़कर भाग गए। एक बदमाश के गोली लगी है। अन्य की तलाश जारी है। अपरहण कर्ताओं और यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट और हाथरस पुलिस की मुरादाबाद में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने जियो फाइबर के मैनेजर अभिनव भारद्वाज सकुशल बरामद कर लिया है। मुठभेड़ में एक बदमाश विशाल की गर्दन में गोली लगी। घायल बदमाश के अलावा उसके दो साथी सुजल कुमार, करण बिष्ट को भी गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार, 50 हजार रुपये, मोबाइल फोन, स्कूटी बरामद,वारदात में कुल 9 आरोपी शामिल थे।पुलिस ने अब तक कुल तीन आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। बाकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण 

1-Vishal s/o Mohanlal age 28 r/o moh. Rajpura  choki dharamola ps Kotwali Almora 
(Injured by bullet in neck left side)

2- sujal kumar age 20 yr s/ o suresh lal r/o kanely ps kotwali  almora 

3-Karan bist age 20yr s/o rajendra bist r/o malgaon choki Dharanola ps

बरामदगी 
१- अगवा अभिनव भारद्वाज की सकुशल बरामदगी 
२- घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार 
३- पचास हज़ार रुपए नगद 
४- मोबाइल फोन्स और अन्य सामान हज़ार रुपए नगद 
४- मोबाइल फोन्स और अन्य सामान
5- स्कूटी जो घटना में प्रयुक्त हुई है

Related Articles

Comments

Back to Top