फिरोजाबाद जनपद के दो मंदिरों के सौंदर्यीकरण तथा आस-पास बुनियादी सुविधाएं सृजित करने के लिए 3.81 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत

जनपत की खबर , 199

इन मंदिरो पर विभिन्न पर्वो पर मेले के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु पहंुचते है 

-जयवीर सिंह


लखनऊ: 27 दिसम्बर 2024 

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग राज्य के प्रसिद्ध स्थलों के पास पर्यटक सुविधाओं का विकास कर रहा है। फिरोजाबाद जनपद में स्थित ग्राम उखरैण्ड और ग्राम सींगमेई के दो मंदिरों के आस-पास पर्यटन विकास किया जायेगा। इसके लिए लगभग 3.81 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिसमें से लगभग 2.45 करोड़ रूपये जारी किए जा चुके है। इस धनराशि से दोनों मंदिरों का सौंदर्यीकरण तथा मंदिर के आस-पास बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जायेगा। 

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। घरेलू पर्यटन के मामले में हम देश भर में पहले स्थान पर हैं। विदेशी पर्यटकों के आगमन में भी यह उपलब्धि हासिल करने के प्रयास जारी हैं। इसी कड़ी में पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं को विस्तार दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग प्रदेश के हर जनपद में स्थित ज्ञात एवं अल्पज्ञात धार्मिक स्थलों को चिन्हित कर सहभागिता के आधार पर पर्यटन विकास का कार्य कराया जा रहा है।

जयवीर सिंह ने बताया कि मदनपुर विकासखंड के ग्राम सींगमेई में प्राचीन माता मंदिर है। यहां स्थानीय और दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। नवरात्रि में भव्य मेले का आयोजन होता है। यहां लगभग 2.02 करोड़ रुपए से मंदिर का सौंदर्यीकरण और पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके लिए 1.30 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। योजना अंतर्गत मल्टीपरपज हॉल, शौचालय, गेट, हेल्प डेस्क, बेंचेज, साइनेज सहित कई और कार्य कराए जाएंगे। 

पर्यटन मंत्री ने बताया कि मदनपुर विकासखंड के ग्राम उखरैण्ड में वन खंडेश्वर मंदिर भी काफी पुराना है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को मेले का आयोजन होता हैं। महाशिवरात्रि पर भव्य मेले का आयोजन होता है। यहां सौंदर्यीकरण और पर्यटन सुविधाएं विकसित करने के लिए लगभग 1.79 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। अब तक 1.15 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इस धनराशि से मल्टीपरपज हॉल, शौचालय, गेट, हेल्प डेस्क, बेंचेज, साइनेज सहित कई और कार्य कराए जाएंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top