महाकुम्भ मेला-2025 के सकुशल आयोजन के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) उ0प्र0, अमिताभ यश अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन द्वारा मेला क्षेत्र का भ्रमण/निरीक्षण किया गया
अन्य खबरे Dec 24, 2024 at 11:55 PM , 266प्रयागराज। महाकुम्भ मेला-2025 के सकुशल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) उ0प्र0, अमिताभ यश अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन भानु भास्कर पुलिस आयुक्त तरूण गाबा पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र प्रयागराज द्वारा मेला क्षेत्र का भ्रमण/निरीक्षण कर सर्वसम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये गये । उक्त भ्रमण/निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त प्रयागराज, मेलाधिकारी, प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रयागराज, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुम्भ, पुलिस उपायुक्त नगर व अन्य प्रशासनिक/पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
ADG LO अमिताभ यश ने कहा-
आज यहां व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए मैं एक पूरी टीम लेकर पहुंचा हूं... पूरी सुरक्षा, साइबर सुरक्षा आदि के लिए जो कार्य हो रहे हैं उसकी समीक्षा ADG कार्यालय द्वारा की जा रही है... जो भी कार्य पूरे किए जाने हैं उन पर कैसे जोर दिया जाए, उसकी भी जानकारी ली गई है... व्यवस्थाएं काफी संतोषजनक हैं... सभी तरीके से निगरानी की जा रही है। जल में जल पुलिस, हमारे राइडर्स द्वारा निगरानी की जा रही है और आकाश में ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। बाहर फेस रिकॉग्निशन और अन्य सुविधाओं से लैस CCTV कैमरे लगाए गए हैं... लाइटिंग की पूरी व्यवस्था की गई है... किसी भी आपात स्थिति के प्रबंधन के लिए लगातार अभ्यास किया जा रहा है..



























Comments