क्रिसमस पर प्रदेशवासियों को विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी की शुभकामनाएं

अन्य खबरे , 526

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि यह त्योहार सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को एकजुट करने वाला है, जो मानवीय मूल्यों और दया के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। श्री महाना ने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और शांति लेकर आए। इस पवित्र दिन पर हम सब को मिलकर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करने का संकल्प लेना चाहिए।
श्री महाना ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस अवसर पर जरूरतमंदों की सहायता कर समाज में समानता और सद्भावना का संदेश फैलाएं।

Related Articles

Comments

Back to Top